RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपलगंज:शारदीय नवरात्र को लेकर थावे मंदिर और लक्षवार मंदिर का प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा सुरक्षात्मक एवं विधि व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)05 अक्टूबर।शारदीय नवरात्र को लेकर 04अक्टूबर को प्रभारी जिला पदाधिकारी,गोपालगंज कुमार निशांत विवेक द्वारा अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रांजल प्रखंड विकास पदाधिकारी थावे अजय प्रकाश राय अंचल अधिकारी रवि भूषण गौरव थाना प्रभारी थावे और श्री श्री मां दुर्गा नयास समिति थावे मंदिर के सदस्यों के साथ पूरे मंदिर परिसर का सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
मंदिर परिसर और मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्ति कर्मियों की जानकारी लेते हुए उन्हें प्रतिनियुक्ति स्थल पर कड़ी निगरानी के साथ बने रहने के निर्देश दिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि महिला पुलिस सुरक्षा कर्मियों के साथ क्यू आर टी टीम और नारायणी महिला ग्रुप को भी व्यवस्था में लगाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मेडिकल कैंप, अग्निशमन विभाग ,एंम्बुलेंस की व्यवस्था, वाहनों के पार्किंग व्यवस्था एवं पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था के साथ-साथ प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट आदि की विस्तृत जानकारी दी गई ।जिस पर प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा कई आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पूरी तरह मुस्तैद रहने के साथ साथ प्रतिनियुक्ति स्थलों पर कर्मियों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए। उनके द्वारा रहसू मंदिर का भी निरीक्षण किया गया और मंदिर परिसर में सभी प्रवेश और निकास के रास्तों का अवलोकन भी किया गया।
इसी क्रम में सभी पदाधिकारीयों के साथ थावे प्रखंड के लक्षवार मंदिर कभी सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया और वहां भी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्ति कर्मियों की जानकारी ली गई और कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

बागपत:टीम भावना से करें निर्वाचन के कार्य बड़े छोटे की ना हो कोई भावना: जिलानिर्वाचन अधिकारी

rktvnews

गढ़वा:पलामू लोकसभा क्षेत्र सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

नायक कौन आईएएस कृष्णैया या सामंतवादी जातिवादी बाहुबली नेता आनंद मोहन??

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, दो हजार से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का होगा चयन।

rktvnews

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद।

rktvnews

भोपाल:योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो :राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment