RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मोक्षदायिनी है श्रीमद्भागवत की कथा: आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर।शिव देवी हनुमतधाम कारीसाथ मे शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य व भव्य शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को जीयरस्वामी के कृपा पात्र ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर ज.गु.रा.आचार्य डाँ. धर्मैन्द्र जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का प्रतिपादन करते हुये कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान नारायण हरि का वांगमयी स्वरूप है।इसमें 12 स्कंध,335अध्याय और 18 हजार श्लोक है।श्रीमद्भागवत की कथा जीवन व्यवहार ही नहीं बनाती ,मृत्यु को भी पराजित कर देती है जीवन की सभी व्यथाओं को मिटा देती है।कथा मानव जीवनव्यवहार का सुन्दर संविधान है।इसमे भक्त और भगवान के विभिन्न अवतारों की कथाओं का दर्शन होता है। आचार्य जी ने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा न तो साधन से,न तो साधना से वरन गुरू गोविंद कृपा से मिलती है।श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए आचार्य जी ने नारायण हरि का स्वरूप, स्वभाव व प्रभाव का सहज,सरल ,सारगर्भित वर्णन किया। कथा श्रवण हेतु दूरदराज के गाँव से भक्त पुरुष महिलायें आ रही है और कथा श्रवण का भक्ति भाव से ग्रहण कर रही है। समिति की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई हैं।व्यवस्था मे सुरेन्द्र सिंह व मेजर राणा सिंह तथा गाँव के तरूण सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

Related posts

भोजपुर:स्वदेशी जागरण मंच दक्षिण बिहार द्वारा आयोजित हो रहे प्रान्तीय आयोजन की तैयारी के संबंध में की गई बैठक।

rktvnews

दुमका:नववर्ष के अवसर पर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनज़र विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य का पहला एम.एस.एन.सी.यू. मॉडल सदर अस्पताल, चतरा में शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:+2 विद्यालय चरपोखरी में निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

भोजपुर:मृतक के परिजनों से मिले विधायक

rktvnews

Leave a Comment