RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज निर्माण में देश के भीतर तैयार की गई सामग्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी समुद्री वर्गीकृत इस्पात के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 मई।भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने 07 मई, 2024 को जहाज निर्माण में देश के भीतर तैयार की गई सामग्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी समुद्री वर्गीकृत इस्पात की आपूर्ति के लिए नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये दोनों संस्थाएं इस साझेदारी के माध्यम से स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने व राष्ट्र के हित में इन वस्तुओं के उत्पादन तथा उपयोग की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह समझौता ज्ञापन जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है और साथ ही सरकारी एजेंसियों एवं निजी क्षेत्र के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल देता है। इस समझौता ज्ञापन में भारतीय तटरक्षक हेतु स्वदेशी समुद्री वर्गीकृत इस्पात की समय पर आपूर्ति के उद्देश्य से जहाज निर्माण यार्डों को आश्वासन देते हुए उत्पाद के निर्माण के लिए नामित इस्पात संयंत्रों के साथ-साथ गुणवत्ता, श्रेणी एवं आयाम सहित कई प्रमुख लाभ तय किए गए हैं।
भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उप महानिदेशक (सामग्री एवं रखरखाव) आईजी भारतीय तटरक्षक बल एचके शर्मा और जिंदल स्टील एंड पावर मुख्य विपणन अधिकारी एसके प्रधान ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Related posts

पटना: बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा ‘अभिलेखों में 1857 ई० का विद्रोह और बिहार “विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व विद्युत प्रथम के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण! अनुपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदाता जागरूकता हेतु सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एचडीएफसी बैंक स्थापना दिवस पर किया गया रक्तदान।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर यूनिटी‘ मैराथन को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

Leave a Comment