RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

चतरा/झारखंड 04 दिसंबर।आज दिनांक 04.12.223 को जिले के प्रतापपुर प्रखण्ड के डुमरवार पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के गेंजना पंचायत, पाण्डेयपूरा खुर्द, चतरा प्रखण्ड के पाराडीह पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड के पितीज पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के बगरा पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के कबरा पंचायत, पत्थलगडा प्रखण्ड के सिंघानी पंचायत, नगर परिषद चतरा वार्ड विकास केन्द्र छठ तालाब वार्ड संख्या 06 एवं 07 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में प्रतापपुर प्रखण्ड के डुमरवार पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 644 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 460 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, हंटरगंज प्रखंड के गेंजना एवं पांडेयपुर खुर्द पंचायत में 2866 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमे 2142 आवेदनों का निष्पादन, चतरा प्रखंड के पाराडीह पंचायत में 763 आवेदन प्राप्त हुए हैं 400 आवेदनों का निष्पादन, इटखोरी प्रखण्ड के पितिज पंचायत में 1120 आवेदन प्राप्त हुए है 501 आवेदनों का निष्पादन, सिमरिया प्रखंड के बगरा पंचायत में 1106 आवेदन प्राप्त हुए हैं 243 आवेदनों का निष्पादन, टंडवा प्रखंड के कबरा पंचायत में 1063 आवेदन प्राप्त हुए हैं 319 आवेदनों का निष्पादन, पत्थलगडा प्रखंड के सिंघानी पंचायत में 819 आवेदन प्राप्त है हैं 106 आवेदनों का निष्पादन, नगर परिषद क्षेत्र चतरा वार्ड विकास केंद्र छठ तालाब वार्ड संख्या 06 एवं 07 में हुए कार्यक्रम में 169 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 169 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 05.12.2023 को गिद्धौर प्रखण्ड के गिद्धौर पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के बलुरी पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डॉ सच्चिदानंद सिन्हा जैसे महान दानवीर और व्यक्तित्व की सरकारें करती आई है उपेक्षा: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान

rktvnews

राजनांदगांव : वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन।

rktvnews

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव:तैयारी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों व सामाजिक संगठनों की बैठक।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में जगदीशपुर के किले को राष्ट्रीय धरोहर, कुंवर सिंह की हवेली को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा उठाया।

rktvnews

Leave a Comment