RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक।

RKTV NEWS/ रामगढ़(झारखंड) 01 अक्टूबर।आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन तथा इस दौरान इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार की उपस्थिति में अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त तरीके से निर्वाचन संपन्न कराने में अलग-अलग विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले सभी कार्यों को अच्छी तरह से समझ लेने एवं किसी प्रकार की कोई दुविधा को त्वरित अपने वरीय अधिकारियों अथवा ईसीआई के मैनुअल आदि के माध्यम से दूर कर लेने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रामगढ़, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 12 जनवरी 26

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

डी.एल.सी.सी. की तिमाही बैठक संपन्न।

rktvnews

औरंगाबाद:आस्था, परंपरा और सुव्यवस्था का संगम ,देव चैती छठ मेला की तैयारियाँ तेज।

rktvnews

“मेरी लाडो-मेरी शान” :डीसी मोनिका गुप्ता हुई कुआं-पूजन परंपरा में शामिल!ठेठ हरियाणवी में मंगल गीत गाती महिलाओं के साथ लिया कुआं-पूजन में हिस्सा।

rktvnews

Leave a Comment