सीतामढ़ी / बिहार 27 जुलाई।उप प्रमुख मो. रफी हैदर की अध्यक्षता मे पंचायत समिति सभागार कक्ष प्रखंड परिहार में टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी परिहार स्वेता कुमारी ने टास्क फोर्स की उद्देश्य की जानकारी बताते हुए। बोली बच्चे हमारे देश का भविष्य है इसलिए बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। वही कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान सीतामढ़ी के जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार ने पदाधिकारी व माननीय जनप्रतिनिधि को बच्चों के प्रति संवेदन शील होने पर आभार प्रकट किए। बताए बच्चें राष्ट्र का सबसे बड़ा पूंजी है,। सामान्य तौर पर विद्यालय और खेल का मैदान ही वह स्थल है। जहा बच्चों को होना चहिए। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परिहार अपर्णा अमृता ने बतायी सही उम्र में शिक्षा एवम आनंद पूर्ण वातावरण शारीरिक एवम मनोरंजक गतिविधियां बच्चों के बौद्धिक एवम शारीरिक क्षमता के विकास के लिए परमआवश्यक है। प्रथम से वीरेंद्र कुमार ने ,(O-18) वर्ष के बच्चों के मूलभूत अधिकार और विमुक्त कराए गए बच्चों को फ्लो अप तथा विद्यालय में नामांकन कराए उसकी जानकारी दीए। विपेंद्र ठाकुर ने बाल श्रम, बाल विवाह और बाल यौन शोषण के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिए।बताया गया अगर ऐसा दिखे तो आप मुफ्त फोन सेवा18001027222, 1098 पर सूचना कर सकते है । बचपन बचाओ आंदोलन के जिला समन्वयक कृति ने बताई परिहार को बाल श्रम मुक्त प्रखंड बनाने में सबकी भागेदारी जरूरी है। प्लान इंडिया के रवि कुमार ने बाजार के सभी प्रतिष्ठान मालिक को बच्चे से काम नहीं करवाने के लिए जागरूक किए। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकार रीगा रौशन कुमार सिंह, बथनाहा सुसांत कुमार जिला परिषद आलमगीर, सुबोध कुमार, मुखिया राकेश कुमार, इंद्रजीत पासवान, मो. जिलानी, उप मुखिया विनय झा , कर्पूर ठाकुर ग्रामीण विकास संस्था के प्रोग्राम मैनेजर अजय कुमार, हरिशंकर, राजीव, अनु, मिथलेश, बिल्टू प्रसाद, प्लान से पलवी, सुदामा के अलावे जनप्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी के अलावे सभी महिला प्रवेक्षिका परिहार उपस्थित थे।

