RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड, खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)15 अप्रैल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एसीईएस अवार्ड-2025 के अंतर्गत बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स का अवार्ड प्रदान किया गया। द हिंदू समाचार पत्र समूह की खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यह पुरस्कार पत्रिका के संपादक वी.वी. राजशेखर राव तथा नेशनल हेड सतीश मेंडन ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहन के लिए ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम स्थापित करने के लिए कार्य जारी है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में स्पोर्ट्स टीचर्स को महत्वपूर्ण दायित्व देने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है।
स्पोर्ट्स स्टार के संपादक वी.वी. राजशेखर राव ने बताया कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई अधोसंरचना, प्रशिक्षण व्यवस्था और परम्परागत खेलों को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों तथा आवश्यकता के अनुरूप खेल नीतियों को क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ही प्रदेश को ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर की चादरपोशी।

rktvnews

आरा बस स्टैण्ड मे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए व्यवसाईयों और पुलिस की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रसव के दौरान महिला की मौत,थाना में मामला दर्ज।

rktvnews

“साइलेंस रोर्स: ‘गांधी टॉक्स’ ने 54वें आईएफएफआई गोवा गाला प्रीमियर में पहली मूक फिल्म के रूप में अपना दबदबा बनाया, कलाकारों ने दिलचस्प अनुभव साझा किया!

rktvnews

राष्ट्रपति 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।

rktvnews

भोजपुर: आरा के गांगी चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद बरामद।

rktvnews

Leave a Comment