RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सामूहिक प्रयास से स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्यो को पूर्ण किया जा सकता है: तनय सुल्तानिया

“एक दिया स्वच्छता के नाम” कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितंबर ।आज जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवम जिला गंगा समिति भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिया स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी तनय सुल्तानिया ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता हिना, वरीय उप समाहर्ता ऋषभ राज, सहायक निदेशक दिव्यांगजन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, भोजपुर, डीआरडीए डायरेक्टर, भोजपुर, जिला गंगा परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर, एवं कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता एक पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली विषय वस्तु नहीं है बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में व्यवहार के रूप में लाकर संस्कार तक परिवर्तित करने की प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मियों से कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 के तहत संकल्प लेकर सभी लोग अपने कार्यस्थल अपने परिवार और अपने समाज में स्वच्छता के प्रति सचेत रहें और लोगों को संदेश देने का कार्य करें। इस कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में नमामि गंगे, लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन, स्वच्छता ही सेवा , और स्वच्छ भारत मिशन का लोगो बनाया गया। साथ ही साथ परिसर में हजारों दिए जलाकर स्वच्छता का संदेश देने का कार्य किया गया।

Related posts

पटना में नहीं दिखा बिहार बंदी का असर।

rktvnews

उमरिया:सफलता की कहानीः आत्मनिर्भरता की ओर सुनीता सिंह के बढ़ते कदम।

rktvnews

बक्सर;जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण अभियान।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एक दिवसीय रोजगार सह मार्ग दर्शन मेले में एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम की स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न, विपक्षी गुट का दबदबा।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment