RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और डीडीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 का शुभारंभ।

छोटे कस्बों , गावों और शहरों में छुपी प्रतिभाओं को एक मंच है आवश्यकता: तनय सुल्तानिया

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य के प्रतिभागियों हेतु होगा कलाकारों का चयन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 28 सितंबर।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त,भोजपुर डॉ अनुपमा सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय हित नारायण क्षत्रिय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता हेतु प्रतिभागियों के चयन हेतु जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला युवा उत्सव का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि प्रतिभा दिखाने का मौका कभी-कभी मिलता है जो की आप सभी को प्राप्त हुआ है। हमारे यहां छोटे-छोटे कस्बे, गाँवो, शहरों में बहुत सारी प्रतिभा छुपी हुई होती है जिन्हें एक मंच की आवश्यकता है ,इस तरह के आयोजन इन कलाकारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।यह राज्य सरकार की एक अच्छी पहल है। साथ ही उन्होंने कहा की हर एक प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पोजीशन होता है जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलता है। अगर कोई प्रतिभागी इस प्लेटफार्म से आगे नहीं बढ़ पाए तो उन्हें हताश होने की आवश्यकता नहीं है। जो प्रतिभागी अव्वल हुए हैं उन्होंने क्या ऐसा किया जिससे वह आगे बढ़े हैं इसकी सही जानकारी प्राप्त कर अपने में सुधार करते हुए अपने आप को बेहतर बनाएं एवं किसी भी प्रतियोगिता में अव्वल दर्जा प्राप्त कर जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागी कलाकारों को शुभकामना दी।
इस मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी,सामान्य शाखा,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सभी प्रतिभागी एवं दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव का•चारु मजूमदार का 52 वां शहादत दिवस मनाया गया।

rktvnews

राजस्थान राज्य अन्तर ज़िला सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयपुर ज़िले की टीम ने फहराया परचम।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान भाई-बहनों से लिए संदेश।

rktvnews

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित और मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी द्वारा संकलित ‘गेटवे टू द सीः हिस्टोरिक पोर्ट्स एंड डॉक्स ऑफ मुंबई रीजन’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

भोपाल:पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्ध गणना।

rktvnews

Leave a Comment