RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:जल शक्ति नव शक्ति जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 मार्च।जिला समन्वयक रविन्द्र शुक्ला और ब्लॉक समन्वयक पुष्पा टेकाम के कुशल मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था मां वैभव लक्ष्मी सेवा समिति सेक्टर क्रमांक 5 चौरी ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से मां शारदा मंदिर से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा के दौरान जानकारी दी गई कि जल गंगा संवर्धन अभियान 31 जून तक चलाया जाएगा । जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी जीवनदायनी नदियों, तालाबों,प्राचीन जलसंरचनाओं और जल स्त्रोतों का संरक्षण व पुनर्जीवन सुनिश्चित करना है । कलश यात्रा के दौरान पानी रोको बनो महान,हम सबने यह ठाना है जल की एक एक बूंद को बचाना है, के नारों के माध्यम से जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में प्रस्फुटन समिति के सहयोग से चैत्र नवरात्रि पर निःशुल्क प्याऊ का भी शुभारंभ पंच राजकुमार सिंह द्वारा किया गया। यह निशुल्क प्याऊ राहगीरों कि प्यास बुझाने में मददगार साबित होगा। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से समरजीत सिंह,तेजराज सिंह,रामबाई सिंह,अनुसुइया बाई उपसरपंच बॉबी सिंह,मुकेश सिंह,अमित सोनी,वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह ,लाल सिंह, राकेश सेन, दिनेश यादव, शिवकुमार सिंह, जयपाल सिंह,परामर्शदाता अर्चना मिश्रा,नवांकुर प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी नामांकन प्रक्रिया!30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी।

rktvnews

सारण:”मेरा पहला वोट देश के लिये” संदेश के साथ लोकसभा चुनाव में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिये युवा मतदाता एकादश बनाम प्रशासन एकादश खेला गया प्रदर्शनी क्रिकेट मैच।

rktvnews

गिरीडीह:जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा संपन्न किया।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल ने किया ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण।

rktvnews

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालई शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में होगी भोजपुरी की पढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment