RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसाइटी और कंचन शल्य निकेतन ने बाढ़ प्रभावितों के बीच किया राहत सामग्रियों का वितरण।

राहत वितरण में राजभवन के प्रतिनिधि राहुल कुमार भी हुए शामिल।

रेड क्रॉस के साथ कंचन शल्य निकेतन ने भी लिया पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प: डॉ पी सिंह

सुदूर इलाकों में भी जा की जायेगी बाढ़ प्रभावितों की सहायता : विभा कुमारी

वितरण के दौरान दिए गए चिकित्सीय परामर्श।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 सितंबर।भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के मौजमपुर गांव में बाढ़ भी विभिषिका से प्रभावित लगभग 300 परिवारों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं कंचन शल्य निकेतन कतीरा आरा के संयुक्त तत्वावधान में राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में तरर्पॉलिन शीट, बाल्टी,मग, बर्तन, चूड़ा, गुड़,बिस्कुट ,सतु, दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री- साबुन, तेल ,ब्रश, पेस्ट,सेनेटरी नैपकिन, आदि वितरित किए गए ।आज के कार्यक्रम में राज भवन के प्रतिनिधि रोहित कुमार की गरिमामई उपस्थिति रही। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ पी सिंह सर्जन कंचन शल्य निकेतन एवं डॉ विभा कुमारी सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई ने किया। राहत सामग्री वितरण के आज के कार्यक्रम में संरक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह, संरक्षक सह कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ,डॉक्टर जितेंद्र शुक्ल एंव विजय मेहता का विशेष सहयोग रहा। रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर के स्वयंसेवक प्रभात मिश्रा, मनोज शाह, अमोद कुमार ,राजेश कुमार सिंह, विकास कुमार एवं कंचन शल्य निकेतन के कृष्णा सिंह एवं अन्य स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर देव वल्लभ सिंह अधिवक्ता तथा उनके सहयोगियों ने राहत सामग्री बांटने में बाढ़ प्रभावित लोगों को चिन्हित कर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राजभवन प्रतिनिधि रोहित कुमार ने कहा कि महामहिम राज्य स्तर पर रेड क्रॉस समिति के प्रेसिडेंट होते हैं । यद्यपि जिला स्तर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की शाखाएं अपने स्तर से आपदा प्रभावित लोगों की मदद कर रही है फिर भी हमारी कोशिश है कि राज भवन के द्वारा पूरे बिहार में राज्य शाखा के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों को हर संभव सहयोग पहुंचाया जा सके। जिले के चर्चित सर्जन डॉ पी सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा हर संभव करती रहती है मैं इसका एक सक्रिय और वरिष्ठ सदस्य भी हूं और कंचन शल्य निकेतन नर्सिंग होम के द्वारा भी पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया है इसलिए जरूरत पड़ने पर स्वयं भी और रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में भी हम सभी अपने जिले में आए हुए आपदाओं का मिलजुल कर सामना करने का प्रयास करते हैं। रेड क्रॉस की सचिव विभा कुमारी ने बताया कि जिले के लोगों का बाढ़ के कारण नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है हम पूर्ण रूप से इसकी पूर्ति तो नहीं कर सकेंगे फिर भी पानी जैसे-जैसे उतरेगा सुदूर इलाकों में भी जाकर ऐसे परिवारों को चिन्हित कर जिनका सब कुछ बाढ़ में खत्म हो चुका है उनको मदद करने की कोशिश होगी ताकि वह फिर से सामान्य जीवन को जी सके।

Related posts

गिरीडीह:77वें गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय में किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के भोजपुर जिला उपाअध्यक्ष संजय सिंह को संगठन विस्तार में सराहनीय कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

पंचायत उपचुनावों के अंतिम दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- विभिन्नता में एकता का मिल रहा संदेश, सोनिया शर्मा, भावना शर्मा और सांवरमल ने जीती ईनाम राशि।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए वार्षिक क्षमता निर्माण योजना जारी की

rktvnews

Leave a Comment