RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लंबित आवेदन का एक सप्ताह में निष्पादन हो :दीपक बिरूआ, मंत्री

RKTVNEWS/रांची (झारखंड)14 जून।मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। निगम स्तर लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें। साथ ही, जिला स्तर पर आवेदनों की अनुशंसा की गति को तेज करें। इसमें आ रही सभी बाधाओं को दूर कर युवाओं के स्वरोजगार के मार्ग को प्रशस्त करें। ये बातें मंत्री दीपक बिरूआ ने कही। मंत्री शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को निर्देश दे रहे थे। मंत्री ने कहा इसकी सतत निगरानी होनी चाहिए, ताकि स्वरोजगार की बढ़ रहे युवाओं को लाभ दिया जा सके।

साइकिल वितरण पूर्ण करें, छात्रवृत्ति समय पर मिले

मंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण योजना से आच्छादित करें। तय समय पर बच्चों को साइकिल मिलना चाहिए। वर्ष 2023-24 में जो साइकिल वितरण किया जाना है वह तय समय के अन्दर होना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा बच्चों को छात्रवृत्ति ससमय उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, अड़चनों को दूर कर छात्र हित में कार्य करना है।

वाद्य यंत्रों का वितरण लंबित नहीं रहे

मंत्री ने कहा धुमकुड़िया केंद्रों में जिला स्तर पर जिन वाद्य यंत्रों का वितरण किया जाना है, उसकी स्थिति क्या है। इसपर आदिवासी कल्याण आयुक्त ने बताया कि वितरण जिला स्तर पर होगा। वाद्य यंत्रों को क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने उन्हें जल्द से जल्द से प्रक्रियाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:वीक्षण कार्य के दौरान महिला शिक्षिका से मारपीट का संघ ने किया कड़ा विरोध।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सैनिक कल्याण के लिए बड़ी राशि देने वालों का राज्यपाल ने किया सम्मान।

rktvnews

भारत की ज्ञान परंपरा स्वतंत्रता, बंधुत्व और विश्व शांति के सिद्धांतों को स्वीकार करती है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में मना शिक्षक दिवस।

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी के स्वयंसेवकों ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment