RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गौ दान : धर्मदेव सिंह

रचनाकार: धर्मदेव सिंह

गौ दान

एक ग्राम में
रघू झग्गू
सगा थे भाई
दोनों अपढ़ रह
करते थे खेती ।

द्वार पर
कास के फूल सा
शोभ रहे थे
दो बैल दो गायें
घर में
बह रही थी
दूध घी की नदी ।

दोनों की पत्नियाँ
बड़ी थीं मेहनती
घर का सारा काम
दिनभर रहतीं पीटती ।

उसी गाँव में
एक थे प्रकाण्ड पंडित
गाँव में
व्रत कथा से लेकर
विवाह श्राद्ध तक
इन्हीं से सब थे कराते
इसी कर्म से पंडितजी
चलाते थे निज कुटुंब ।

एक दिन
उन दोनों के
बीमार तात
अचानक गए मर
पूरा कुटुंब
शोक में गया डूब।

श्राद्ध के समय
तात् की आत्मा को
शाँति प्राप्तार्थ
पंडित जी को
दोनों भाईयों ने
दिया द्रव्य से लेकर
वसन तक दान।

पंडित जी बोले अंततः
यजमान !आपके तात
यहाँ बिन दूध नहीं थे खाते
स्वर्ग में
मिलता नहीं उन्हें दूध
अतः उनके लिए
एक गाय कीजिये दान ।

पंडितजी की बात मान
दोनों ने मिल किया गौ दान
अब पाँच पाँच लीटर दूध
पंडितजी का परिवार
खाने लगा सुबह शाम।

रघु झग्गु के तात के लिए
बचता ही नहीं एक चम्मच दुग्ध ।

एक रात सपना में वे बोले
बेटा रघु झग्गु
दूध खाये हो गए बहुत दिन
क्या मेरे लिए बचता नहीं दूध?

तातश्री
आपके लिए
हम दोनों भाईयों ने
कर दिया है गौ दान ।

पंडितजी ने अभी तक
पहुँचाई नहीं आप तक गाय?
नहीं बेटा
अच्छा, कल उनसे पूछते हैं ।

सुबह सुबह दोनों भाई
गए पंडितजी के द्वार
देखते हैं कि
पंडितजी गाय दुहकर
पिला रहे अपने पोती पोतों को
भर भर गिलास ।

गुस्सा से भर
एक ने कहा
पंडितजी मेरे स्वर्गवासी पिता तक
क्यों नहीं पहुँची अभी तक गाय
जबकि महीनाभर हो गया
किया हुआ गौ दान ।

दूसरा बोला
अरे! कहाँ से मिलेगा पिता जी को दूध!
सब दुग्ध तो
पी जा रहा पंडितजी का कुटुंब ।

सुनो झग्गु
अब एक काम करो तुम
गाय खोलकर ले चलो अपने घर
गौ दान करने से क्या लाभ
जब पिता को
स्वर्ग में
मिलता ही नहीं दुग्ध ।

पंडितजी बोले
बात यह है कि
एक गाय स्वर्ग पहुँचाने में
पड़ता बहुत खर्च यजमान
मिलने दीजिए गौ दान में
चार छः और गायें
सबको ट्रक में भर
पहुँचा दूँगा स्वर्ग
कुछ दिन और कीजिए इंतजार।

पंडितजी की बात न मान
दोनों भाई खोलकर गाय
ले आये अपने द्वार ।

Related posts

झारखंड:राजकीय बंशीधर महोत्सव-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

rktvnews

प्रोफ़ेसर सुमित सरकार : बेबाक इतिहासकार, जो बने-बनाये आख्यानों को नकारते थे।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 के लिए चयनित हुए डा विकास कुमार

rktvnews

बक्सर:नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर को बिहार के सीताब दियारा में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

पीएनबी आरा ने अपने स्थापना दिवस पर लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।

rktvnews

Leave a Comment