RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:आई गाट मिशन कर्मयोगी में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को किया गया पुरस्कृत।

उमरिया/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)21 अप्रैल।एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग को सम्मानित किया। विभाग को यह सम्मान “साधना सप्ताह” अभियान के अंतर्गत आईगॉट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।
इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासनिक दक्षता, नवाचार और डिजिटल लर्निंग के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में शासन-प्रशासन को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि “साधना सप्ताह” के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से आईगॉट प्लेटफॉर्म पर विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरे किए, जिससे यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि संभव हो सकी। जनसंपर्क विभाग की इस उपलब्धि को राज्य प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। यह न केवल विभाग की कार्य संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सम्मान समारोह में जनसंपर्क विभाग की ओर से अपर संचालक जी एस वाधवा, प्रभारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ एवं अन्य कर्मचारियों ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

Related posts

व्यंग्य : ये बेइज़्ज़ती, बेइज़्ज़ती क्या है?

rktvnews

भारतीय श्रम बाजार के हालात पिछले 6 वर्षों में काफी बेहतर हो गए हैं, बेरोजगारी दर वर्ष 2022-23 में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान घोषित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:खेल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर हिंदू जागरण मंच द्वारा नव-निर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन,अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान रहे उपस्थित।

rktvnews

Leave a Comment