RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शशांक शुभंकर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पुरस्कृत होने पर पूर्व छात्र नेता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने दी बधाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अप्रैल।भोजपुर के पूर्व उप विकास आयुक्त और अब नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को उनके द्वारा लोक प्रशासन के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरस्कृत किये जाने पर भोजपुर के सामाजिक एवं राजनैतिक लोगों में भी खुशी की लहर है।. सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शशांक शुभंकर को पुरस्कृत किये जाने के बाद जिले के नागरिकों ने भी प्रशन्नता जताई है और उन्हें बधाई दी है. बिहार के विश्वविद्यालयों से जुड़े पूर्व छात्र नेता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने शशांक शुभंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरस्कृत किये जाने पर खुशी जताई है और उन्हें बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि भोजपुर के उप विकास आयुक्त रहते भी शशांक शुभंकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ पहुँचाया था. उप विकास आयुक्त रहने के दौरान शशांक शुभंकर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में स्वच्छ और निष्पक्ष सर्वे के आधार पर जमीनी स्तर पर भवनहीन गरीबों को पक्के मकान बनवाकर ऐतिहासिक और क्रान्तिकारी कदम उठाये थे. यह उनके बेहतर प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन था।
ये 2014 बैच के तेज तर्रार आइएएस के रूप में नालंदा के जिलाधिकारी के रूप में भी लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के बदौलत समाज के उत्थान और प्रगति की नई कहानी लिखने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के रूप में जहां शशांक शुभंकर लोक सेवाओं के उत्कृष्ट कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में जुटे हुए हैं वहीं विकसित भारत के शिल्पकार के रूप में भी उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुँचाया है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे दो बाइक की टक्कर में चार जख्मी।

rktvnews

भोजपुर:आरा में क्राइम कंट्रोल के लिए भोजपुर एसपी द्वारा की जा रही खास व्यवस्था।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने नवजात को दवा पिला की पोलियो अभियान की शुरुआत।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

जयपुर:विश्व की श्रेष्ठ सेना पर हर भारतीय को गर्व -78 वीं सेना दिवस परेड में हुआ भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन -सेना के शौर्य प्रदर्शन की राज्यपाल ने सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment