
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर। गुरुवार को बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान, महादेवा रोड ,आरा के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक नर्वदेश्वर उपाध्याय का असामयिक निधन से पूरे विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।आज विद्यालय प्रांगण में आत्मा की शान्ति के लिए सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र- छात्राओं ने एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा।सबने अपने नम आंखों से उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सर्व शक्तिमान ईश्वर से उनके शोकाकुल परिवार को इस महान दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बड़हरा प्रखंड के ज्ञानपुर सेमरीयां निवासी श्री उपाध्याय वर्तमान में शहर के गौसगंज में अपने नवनिर्मित मकान में रहते थे । वे 56 वर्ष के थे और 7-8 वर्षो से विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे । अपनी व्यवहारकुशलता के कारण अपने सहकर्मियों और छात्र-छात्राओं के बहुत ही प्रिय थे।इस मौके पर विद्यालय जगदीश सिंह (प्रधानाध्यापक), निदेशक रामजी तिवारी, डॉ निरुपमा सिंह, सुरेश कुमार, सूर्यकांत कुमार, गायत्री अखौरी, विणा श्रीवास्तव, पुष्पा पाण्डेय, उषा कुमारी, नेहा कुमारी, कोमल कुमारी और सभी वर्गो के छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।
