RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया।

नवादा/बिहार 22 जुलाई।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा एवं अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा ने आज संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण कियें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई ,रखरखाव आदि का जायजा लिया।
डीएम नवादा ने वेयर हाउस की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने का निर्देश दिया। वेयरहाउस में शॉर्ट सर्किट हो जाने पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को मीटर एवं पूरी इलेक्ट्रिकल सामान को सुधार करने का निर्देश दिया। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे कर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना है। वेयर हाउस स्थित भवन पर इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के रख-रखाव, सीसीटीव कैमरे, अग्नि से सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि ईवीएम शेयर हाउस की सुरक्षा के लिए अपेक्षित संख्या में सशस्त्र पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो 24 घंटा निगरानी करता है। इस अवसर पर दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त,महेश कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:देश को एक और अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जान माल की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम

rktvnews

बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी अपनी यादें।

rktvnews

नवादा;जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बेंगलुरु:लोकतंत्र में सार्थक संवाद और स्वस्थ बहस जनता का विश्वास मजबूत करते हैं: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment