RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोहिया पथ चक्र का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र पर रूक कर पथ चक्र के अगल-बगल बचे हुए भागों को देखा। मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पथ के अगल-बगल के बचे हुए भागों में ठीक ढंग से पौधा रोपण करने तथा इसे व्यवस्थित और साफ सुथरा रखने के लिए निर्देश दिया ताकि यह क्षेत्र सुंदर दिखे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय के सामने रुककर नये बनने वाले ऑफिसर्स फ्लैटों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुराने ऑफिसर्स फ्लैटों की जगह पर नये 10 मंजिला भवन का निर्माण कराया जायेगा और उसके आगे पार्क भी बनाया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 10 मंजिला भवन ऐसा बने ताकि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि फ्लैट के आगे जब पार्क बन जाएगा तब इस क्षेत्र का दृश्य और सुंदर लगेगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार संग्रहालय बनाया गया है। इसके अगल-बगल में सब कुछ व्यवस्थित रहने से पूरा क्षेत्र आकर्षक दिखेगा। उन्होंने वहाँ पर ऊॅचे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने का निर्देश दिया ताकि बिहार संग्रहालय आने वाले लोग ऑफिसर्स फ्लैट की ओर पार्क में भी सुविधा पूर्वक जा सकें। लोगों को इधर से उधर बिहार संग्रहालय की तरफ भी जाने मे आसानी हो सके। उन्होंने निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मोतिहारी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का डीआईजी, डीएम एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण,जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू।

rktvnews

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण!स्वतंत्रता दिवस पर हुआ गरिमामय समारोह।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:01लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपए की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment