RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:रानेश्वर प्रखंड में JSLPS के CIF ऋण से दीदियों को टोटो वितरण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 मई। गुरुवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रानेश्वर प्रखंड में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत सामुदायिक निवेश निधि (CIF) ऋण योजना के माध्यम से 4 सखी मंडल की दीदियों के बीच टोटो वाहनों का फीता काटकर वितरण किया।
इस अवसर पर सालतोला पंचायत की सबिता सोरेन, रंगलिया पंचायत की कश्मीरा बीबी, वृन्दावनी पंचायत की मुनी किस्कू तथा दक्षिणजोल पंचायत की बेबी कुमारी को CIF ऋण सहायता के तहत टोटो उपलब्ध कराया गया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं पंचायत स्तर तक आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने के उद्देश्य से CIF ऋण आधारित योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सखी मंडल की दीदियाँ अब स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं।
टोटो प्राप्त करने के बाद सभी लाभुक दीदियाँ काफी उत्साहित एवं प्रसन्न दिखीं। इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वयं टोटो पर बैठकर उसका अवलोकन किया तथा दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस अवसर का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि JSLPS के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे गांवों में आर्थिक उन्नति के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

Related posts

जमेशदपुर:आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें।

rktvnews

बिहार:534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों एवं कॉल सेन्टर का लोकार्पण एवं शुभारंभ राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है:रेणु देवी मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

rktvnews

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में 52 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

rktvnews

देश में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए कुशल कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का दूसरा दिन।

rktvnews

लोकसभा के शून्य काल में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने महादलित समुदायो के मान्यता संबंधी उठाई आवाज।

rktvnews

Leave a Comment