RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच लिये गये निर्णयों से निवेश और विकास के नये रास्ते खुलेंगे : मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 24 सितंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच लिये गये निर्णयों को स्वागत योग्य बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं। दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। बिहार के लोग माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अमेरिका यात्रा के दौरान
की गई घोषणाओं और उससे उत्पन्न होनेवाले नये अवसरों से उत्साहित हैं। विश्व के नेताओं और भारतीय प्रवासियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का गर्मजोशी से किया गया स्वागत उनके नेतृत्व को मजबूती प्रदान करता है। इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे। इस सफल यात्रा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बधाई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस पर नागरिकों को एक पत्र लिखा।

rktvnews

राष्ट्रपति 26 से 27 अक्टूबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सफाई केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:वेतन को लेकर महिला कॉलेज आरा में शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: 03 नवंबर को रात्री में पाँच घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 51 विद्यालय बंद।

rktvnews

Leave a Comment