RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा जिला प्रशासन अवैध खनन पर सख्त, टास्क फोर्स बैठक में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।

अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा: पहली बार ₹50,000 जुर्माना, दोबारा पकड़े जाने पर प्राथमिकी के निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)23 मार्च। 23 मार्च 2026 को जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने की।
बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में अवैध खनन की स्थिति एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्णय लिया गया कि पहली बार पकड़े जाने पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि पुनः संलिप्त पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिक/चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों को प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने एवं कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष बल दिया गया। अनुमंडल स्तर पर निगरानी को और सुदृढ़ बनाने के भी निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सतत, कठोर एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई जारी रहेगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव सहित अन्य उपस्थित रहे, जबकि शेष अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत की मौत मामले में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचे उनके बेलौटी गांव।

rktvnews

भोपाल:अध्ययन भ्रमण विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने, सीखने का सुअवसर : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

बड़हरा कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने खरीफ महा अभियान प्रचार रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

गढ़वा: भारतीय वायुसेना में भर्ती रैली : 27 अगस्त से 04 सितम्बर 2025 तक।

rktvnews

पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (पीपीएसी) ने 03 अप्रैल 2023 को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment