RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों व शहरों में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्मार्ट सिटी बिल्डिंग के इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से कुल 2355.96 करोड़ रूपये की लागत की कुल 55 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके तहत विभिन्न जिलों में स्मार्ट वॉटर ड्रेनेज योजनाओं, बिहार के विभिन्न शहरों में शव-दाह गृह सह मोक्षधाम योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 586.44 करोड़ रूपये की लागत से राज्य के विभिन्न शहरों में स्मार्ट वॉटर ड्रेनेज एवं पेयजलापूर्ति की कुल 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर में 1283 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट वॉटर ड्रेनेज की कुल 10 योजनाओं का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय -2 के तहत 226.72 करोड़ रूपये की लागत से राज्य के 38 जिलों के 38
नगर निकायों मे शवदाह गृह सह मोक्षधाम की कुल 38 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूनीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पाराशर, बुडको के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मधेपुरा, भागलपुर, दरभंगा एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं महापौर जुड़े हुए थे।

Related posts

भोजपुर : मोबाइल चोरी मामले मे दो गये जेल।

rktvnews

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली जयपुर मेट्रो-फेज 2 की अहम बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

rktvnews

दुमका:RKVY-PDMC योजना से किसान को मिली नई पहचान, टपक सिंचाई से बढ़ी आय एवं उत्पादन।

rktvnews

विश्व सिनेमा की विविध श्रृंखला को प्रदर्शित करने वाला 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) कल एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।

rktvnews

Leave a Comment