RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: जिलाधिकारी ने जिलें में मतदान प्रतिशत को 70% से अधिक करने का लक्ष्य किया निर्धारित।

बक्सर/बिहार 23 फरवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में अभ्यर्थियों/राजनैतिक दलों के द्वारा प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त होने वाले सामग्री यथा बैनर, पोस्टर, हैण्डबी0, पम्पलेट इत्यादि एवं चुनाव में अन्य खर्च के दर के निर्धारण के संबंध में एवं लोक सभा निर्वाचन 2024 पर विचार विमर्श हेतु बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आगामी निर्वाचन में जिलें में मतदान प्रतिशत को 70% से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमें राजनैतिक दलों से अपेक्षित सहयोग करने का अनुरोध किया गया। साथ ही राजनैतिक दलों से बी0एल0ए0 नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा इसका स्वागत करते हुए अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
आगामी लोक सभा निर्वाचन के लिए चारों विधान सभाओं के लिए अलग-अलग डिस्पैच सेंटर के चयन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही अर्न्तराज्जीय सीमा होने के कारण 199-ब्रह्मपुर एवं 200-बक्सर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र को व्यय संवेदनशील घोषित किया गया।
आगामी निर्वाचन में उपयोग होने वाले प्रचार सामग्री यथा फ्लैक्स, बैनर, हैण्डबिल इत्यादि एवं अन्य चुनावी खर्चों के दर की प्रति उपलब्ध कराते हुए विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, राज्यकर सहायक आयुक्त बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, जद (यू,), राष्ट्रीय जनता दल, लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास), कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्सवादी-लेलिनवादी) एवं लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करना जनप्रतिनिधियों का है दायित्व : उर्जा मंत्री

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर चयनित कुल 5353 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने स्वच्छता पखवाड़ा, 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना : शिक्षा जगत ने खोया अपना अभिभावक।

rktvnews

भोजपुर: महिलाओं ने होली सेवियर चर्च में मनाया द होली संडे,की प्रार्थनाएं।

rktvnews

नारनौल:मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मिनी वॉकथोंन का आयोजन!डीसी मोनिका गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment