RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निशुल्क जांच शिविर का महापौर ने किया उद्घाटन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 सितंबर। रविवार को पटना मेदांता और कैट आरा के माध्यम से पूरे शहरवासियों के लिए निशुल्क में इलाज के लिए मेडिकल कैंप नागरी प्रचारिणी में कैट भोजपुर ज़िला के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक अंजन की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। वही आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी ने उद्घाटन किया और कहा कि स्वच्छता अभियान निगम के द्वारा चलाया जा रहा है, आप सभी इस मुहिम में जुड़िये और रोग मुक्त आरा को बनाइए ।इस तरह का फ़्री हेल्थ चेकअप लगने से हमारे आरा नगर के मरिजो का बहुत स्वास्थ लाभ होगा ।इस तरह का कैम्प हमेशा लगना चाहिए ।इसमें मुख्य रूप से कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा सहित प्रशासनिक सचिव सलाहकार कैट के प्रशांत भूषण श्रीवास्तव, भोजपुर जिला के कैट के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, महासचिव डॉ. आदित्य विजय जैन, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक अंजन, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित मेदांता के कई नामचिन डॉक्टर मौजूद थे। कैट के महासचिव डॉ आदित्य विजय जैन ने मंच संचालन के साथ साथ आये हुवे अतिथियो का स्वागत किया और कहा कि आगे भी हमलोग मिलकर समाज कल्याण के लिए इस तरह का कार्यक्रम करते रहेंगे
इस शिविर मेंफिजीसियन ,डाइटीसियन डॉक्टर के साथ हड्डी रोग, हृदय रोग, किडनी व मूत्र रोग के डॉक्टरों ने मरीजो की जांच की । उन्हें चिकित्सा परामर्श दिये गये। शिविर में मुख्य रूप से मेदांता हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर अभिमन्यु कौशिक, डॉ. शशी कुमार, डॉ. कौशिक राजा, डॉ सदाशिव पांडे, डॉ राहुल कुमार, डॉ अमरीन थी। जहां विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम ने इस शिविर में आने वाले मरीजों की जांच किये गए। बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ भी उठाया। जांच के अलावा हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का ईसीजी इको भी जांच करते हुए रिपोर्ट भी दिए गये। साथ ही उन्हें कैसे अपने आप को स्वस्थ रखना है। । मौके पर मरीजों ने कहा कि इस तरह की स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम आरा में भी बेहद जरूरी है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा जांच होना भी अति आवश्यक है। सरकारी अस्पताल में भी विशेषज्ञ डॉक्टर की बेहद ही जरूरी है।
कैट भोजपुर के अध्यक्ष प्रेम पंकज ने कहा कि लगभग 400 से ऊपर मरीज ने जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल से आये चिकित्सकों से अपना जांच कराया। वही अशोक वर्मा ने कहा कि मेदांता और कैट के तत्वावधान में इस तरह का कार्यक्रम पूरे बिहार में हो रहा है और समाज के कल्याण के लिए आगे भी होता रहेगा ,सुबह 10 बजे से ही जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा जॉच चालू हो गया था और शाम 4.30 बजे तक चला आरा शहर के कई वार्ड पार्षदों ने अपने वार्ड से बीमार रोगियों को लाकर आरा के नागरी प्रचरणी में दिखाने का काम किया। जिसमें श्रीकांत, डॉ. जितेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद पुत्र नीरज कुमार, , सीता देवी, साथ ही समाजसेवी पंकज प्रभाकर ,रणधीर कुमार ,अरिहंत विजय जैन,सिद्ध विजय जैन ,आदित्य सिंह आदि,अनिल सिंह ,विशाल गुप्ता,राजेंद्र सिंह ने इस निशुल्क जांच शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना पूरा योगदान दिया ।
धन्यवाद ज्ञापन आलोक अंजन ने किया।

Related posts

जिलाधिकारी ने सुनी जनता दरबार में फरियाद।

rktvnews

महान लोकोपकारी विभूति थे प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद : शशि मिश्र

rktvnews

नवादा : डीएम की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में विभिन्न योजनाओं की ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग तैराक जितेंद्र कुमार पटेल को उपायुक्त ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:वीके एसयू स्नातकोतर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आत्महत्या निवारण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: शहीद की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment