RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:45 %वालों को मिल रही कुर्सी 80 % वाले हो रहे दरकिनार: पूनम सिंह

राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के कार्यकर्ता सम्मेलन में उठा आरक्षण का मुद्दा, एकजुटता पर दिया गया जोर।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )13 अप्रैल। स्थानीय मारुति नगर स्थित जमीरा कोठी में राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में एकजुटता पर बल देते हुए कहा की आरक्षण एक अभिशाप है।अम्बेडकर साहब ने कहा था की जब आदिवासी समाज का राष्ट्रपति बन जाएगा तब देश को आरक्षण की जरूरत नहीं है।संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर ने यह भी कहा था की देश की आजादी के बाद 10 वर्षों तक आरक्षण लागू करना है लेकिन आज आजादी के 77 वर्ष पूरे हो गए।स्वर्ण समाज आज कहां है,45 प्रतिशत अंक लाने वाले कुर्सी पर बैठे रहें और 80 प्रतिशत वाले टुकुर टुकुर देख रहे है।यह कैसी सामाजिक विषमता है।
कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन मुकेश सिंह जैतेश व धन्यवाद ज्ञापित पुष्पेंद्र नारायण सिंह तथा आगत अतिथियों का स्वागत जितेंद्र सिंह ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा की विभिन्न राजनीतिक दल हमें सिर्फ वोट की राजनीति के रूप में इस्तेमाल कर रहें है और स्वर्ण समाज उनकी छिपी मंशा के चक्रव्यूह में फंसकर तीतर बितर हो जाता है।आज आवश्यकता है हम अपने हक और अधिकार के लिए एकजुटता बनाएं।अन्य वक्ताओं में पटना से आए सुमित कुमार सिंह,छात्र नेता आजाद सिंह, डॉ अरविंद राय(सचिव ब्राह्मण भट्ट) सभा,अधिवक्ता इंदु भूषण तिवारी(पटना,उच्च न्यायालय), कौरा के सुरेंद्र सिंह,यशवंत सिंह, डॉ राम जी तिवारी,देव कुमार सिंह,विश्वनाथ सिंह,अधिवक्ता हरेंद्र सिंह,शिक्षिका रूबी राय,बबलू सिंह, पप्पू जी,अरविंद सिंह, बालिगांव के आसनारायण सिंह,एंटी करप्शन के मनजीत सिंह आदि ने सम्मेलन के दौरान गठित सवर्ण आयोग की भूमिका से लेकर सवर्ण जाती की कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने अपने विचारों को रखा और कई सवाल भी खड़े किए।सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से एकजुटता बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राजू पांडे के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह को पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया साथ ही अन्य गणमान्यों को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही सरकार – खाद्य मंत्री

rktvnews

देशी कट्टा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में हथकरघा सम्मेलन-मंथन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार मे भाजपा ने दूसरों को कंधे पर बैठाना कर दिया बंद!भाजपा सिर्फ और सिर्फ अपनी सरकार बनायेगी :सम्राट चौधरी

rktvnews

सीसीआरएएस-सीएसएमसीएआरआई और सीआईएमएंडएच- चेन्नई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

Leave a Comment