RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर:जंगली जानवरों के हमलों को रोकने दिल्ली में किसान सभा देगी धरना : छत्तीसगढ़ के पीड़ित भी लेंगे हिस्सा

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ)22 सितंबर।देश के आदिवासी इलाकों में रहने वाले लोगों पर जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को रोकने में केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता के खिलाफ हजारों आदिवासी 25 सितंबर को दिल्ली में धरना देंगे। इस धरना में छत्तीसगढ़ से भी सैकड़ों किसान हिस्सा लेंगे।
यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष जवाहरसिंह कंवर और सचिव कपिल पैकरा ने दी। उन्होंने कहा कि किसान सभा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो जंगली जानवरों के हमले की समस्या को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर अभियान और आंदोलन चला रही है।
किसान सभा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के कारण देश के जंगल उजड़ रहे हैं और वन्य पशुओं के प्राकृतिक आवास बर्बाद और तबाह हो रहे हैं। खनिज खनन से हो रहे धमाकों के कारण बिफरकर वे वनों में रहने वाले आदिवासियों पर हमला कर रहे हैं। दूसरी ओर, सरकार वन्य पशुओं के संरक्षण और अभयारण्यों के नाम पर आदिवासियों को जंगल से विस्थापित कर रही है। इस प्रकार, कॉरपोरेट लूट के चलते जंगली जानवरों और आदिवासियों दोनों का जीवन-अस्तित्व खतरे में है, जबकि हजारों सालों से दोनों का वनों में सह-अस्तित्व रहा है।
उन्होंने कहा कि वन्य पशुओं के संरक्षण और आदिवासियों के जीवन की रक्षा के लिए मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ लड़ना होगा। छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासी इस कॉर्पिरेट लूट के चलते उजड़ रहे जंगलों के कारण जंगली जानवरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। इन हमलों से आदिवासियों के जीवन को बचाने की आवाज बुलंद करते हुए सैकड़ों किसान और आदिवासी 25 सितंबर को आयोजित धरने में हिस्सा लेंगे।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री, जे.पी. नड्डा ने बिहार और झारखंड मेडिकल फोरम द्वारा आयोजित “मेडिसिन अपडेट बीजेएमएफकॉन 2024” का किया उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया! स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया।

rktvnews

उत्तराखंड:नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न किराना दुकान, आइस क्रीम फैक्ट्री एवं रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक।

rktvnews

मोतीहारी:विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से मलेशिया के दंपत्ति ने बच्चे को लिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment