RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ ने की बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक।

शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में एसडीओ संजीत कुमार ने की बाढ़ संबंधी समीक्षात्मक बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर में बाढ राहत तथा बचाव कार्य को लेकर एसडीओ संजीत कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पौलीथीन शीट तथा मवेशियों के लिए पशुचारा का प्रबंध कराने पर विशेष रूप से बल दिया। एसडीओ संजीत कुमार ने सबकी बातों को सुनने के बाद बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह तथा सीओ शम्मा परवीन को विशेष रूप से ध्यान देते हुए तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। सीओ शम्मा परवीन द्वारा जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों का फोन रिसीव नहीं करने का मुद्दा बैठक मे छाया रहा। बैठक मे जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को पूरे जोर-शोर से उठाया। एसडीएम संजीत कुमार ने सीओ शम्मा परवीन से जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों का फोन उठाने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित लोगों से अपने नंबर पर फोन करने को कहा ताकि समस्या का निदान जल्दी से किया जा सकेगा। उन्होंने बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह तथा बीपीआरओ राजेश प्रसाद से भी समस्या बताने को कहा जो समस्या का समाधान करेंगे। इस अवसर पर एसडीओ संजीत कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ शम्मा परवीन, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, आरओ रश्मि सागर सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

हॉक 132 विमान हवा में दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

बक्सर: 28 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने फायरिंग के आरोप में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति और समृद्धि के लिए मां भगवती की पूजा अर्चना की।

rktvnews

भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों का 75वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया।

rktvnews

ऐसे प्रकट हुये भगवान शिव “शिव लिंग के” रूप में

rktvnews

Leave a Comment