RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सितंबर में राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में 3.83 अंकों की वृद्धि।

नई दिल्ली/07 नवंबर।राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) सितंबर, 2023 में 3.83 अंक बढ़कर 143.91 हो गया है, यह वृद्धि अप्रैल, 2023 के बाद पहली बार दर्ज की गई है। यह रूझान वैश्विक बाजारों में कोयले की कीमतों में अस्थायी वृद्धि से प्रभावित हुआ है।
कोयला मंत्रालय ने 4 जून, 2020 को राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) की शुरूआत की थी और यह एक मूल्य सूचकांक है, जो निर्धारित आधार वर्ष की तुलना में किसी विशेष महीने में कोयले की कीमत में हुए बदलाव को दर्शाता है।
एनसीआई का उपयोग बाजार-आधारित व्‍यवस्‍था के आधार पर प्रीमियम (प्रति टन के आधार पर) या राजस्व हिस्सेदारी (प्रतिशत के आधार पर) निर्धारित करने के लिए किया जाता है। सूचकांक का उद्देश्य भारतीय बाजार में कच्चे कोयले के सभी लेनदेन को शामिल करना है। इसमें विनियमित (बिजली और उर्वरक) और गैर-विनियमित क्षेत्रों में किए जाने वाले विभिन्न ग्रेड के कोकिंग और गैर-कोकिंग शामिल हैं। लेनदेन में अधिसूचित मूल्य, कोयला नीलामी और कोयला आयात शामिल हैं।
एनसीआई का ऊपर की ओर बढ़ना, देश में आगामी त्योहार के मौसम और सर्दियों के कारण कोयले की बढ़ती मांग का संकेत देता है, जो कोयला उत्पादकों को बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए घरेलू कोयला उत्पादन को और बढ़ाकर अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में (CSR) मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

रायपुर : फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने बलौदाबाजार कलेक्टर पहुंचे गांव।

rktvnews

नारायण कवच का पाठ करने से घर में होता है मंगल : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

झारखंड:मंत्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

सारण:परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मिला पुरस्कार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाकपा (माले) का धरना व प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment