RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की।

राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )16 सितम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की
की दुआ मांगी। इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के हाफिज मो० नइमुद्दीन मुजीबी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी।
चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, पूर्व मंत्री श्याम रजक, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मो० आफताब आलम, खानकाह-ए-मुजीबिया के सचिव मो० मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) विनय कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) दीपक कुमार वर्णवाल, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस को संबोधित किया।

rktvnews

इंदौर:सनम के साथ हाउस ऑफ़ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम ने इंदौर को दी संगीत और दोस्ती से भरी एक यादगार रात।

rktvnews

रायपुर : नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में मिल रही शीतल हवा।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में वैशाली जिले में मनरेगा मजदूरों का 72 फीसदी ई-केवाईसी कार्य पूरा।

rktvnews

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण!स्वतंत्रता दिवस पर हुआ गरिमामय समारोह।

rktvnews

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment