मेयर इंदु देवी एवं प्रेम पंकज उर्फ ललन ने अतिथियों को तिरंगा पट्टी से किया सम्मानित।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।आरा नगर निगम परिसर में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महापौर इंदु देवी ने झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम आरा शहर के विकास के लिए तत्पर है। इस कार्य में सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। शहर स्वच्छ और सुंदर बनाने के नगर निगम प्रयासरत है।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम के उपरांत महापौर इंदु देवी, भाजपा नेता प्रेम पंकज उर्फ ललन तथा कैट भोजपुर के जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे द्वारा सभी अतिथियों का तिरंगा पट्टीका से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर महापौर इंदू देवी, संदेश विधायक राधा चरण साह, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, डिप्टी मेयर पूनम देवी, मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन, आलोक अंजन उर्फ छोटे, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह, वार्ड 6 के पार्षद मालती देवी, वार्ड नंबर 8 के पार्षद सम्राट सक्सेना, वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रतिनिधि बम ओझा,वार्ड नंबर 14 के पार्षद चंदा देवी, प्रतिनिधि महेंद्र जी,
वार्ड नंबर 15 के पार्षद अनीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि ललन पासवान, प्रतिनिधि पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 20 पार्षद प्रतिनिधि संतोष पांडेय, वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रतिनिधि विभु जैन, वार्ड नंबर 24 के पार्षद सलीम जी , वार्ड नंबर 28 के पार्षद प्रतिनिधि पिंटू खान, वार्ड नंबर 32 के पार्षद प्रतिनिधि दीपू कुमार, वार्ड नंबर 33 के पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना महतो, वार्ड नंबर 36 के पार्षद प्रतिनिधि भीम पासवान वार्ड नंबर 42 के पार्षद प्रतिनिधि भीम शाह आदि मौजूद रहें।


