RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने की एसीएस के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग!जिला में ढांचागत व मानव संसाधन पर रहेगा विशेष फोकस : मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 13 जनवरी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि जिला के राजस्व विभाग के अधिकारी राजस्व से जुड़े सभी मामलों को जल्द निपटाएं। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम को लगातार अपडेट रखें। डीसी शुक्रवार को वित्त आयुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के साथ राजस्व विभाग से जुड़े मामलों को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि जिला में ढांचागत व मानव संसाधन पर विशेष फोकस किया जाएगा ताकि अधिकारी और अधिक उत्साह के साथ काम करें। हरियाणा कौशल निगम के जरिए सरकार नए पटवारी लगाएगी।
उन्होंने कहा कि फसलों की सामान्य गिरदावरी इसी माह से शुरू कर दें ताकि सही समय पर गिरदावरी हो सके।
डीसी ने जिला में राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों और उनकी स्थिति की समीक्षा की
इसके अलावा पटवारियों का वेतन और उनके बकाया, पटवारियों की हड़ताल की स्थिति, सेवानिवृत्त पटवारियों की पुनर्नियुक्ति की प्रगति रिपोर्ट, स्वामित्व योजना व ई-भूमि सहित कई अन्य मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की।
इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:जनसुराज की बिहार बदलाव यात्रा में दर्जनों वाहनों की लगी कतार,छाये रहे जनसुराज नेता घनश्याम राय।

rktvnews

भोपाल:विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओें के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कर जबावदेहिता करना होगा तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय

rktvnews

भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) ने नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में ‘‘श्रमदान – स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

अभिनेत्री सारा खान का खुलासा: देवी के रूप में तैयार होने में मुझे सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर क्लब फुट से ग्रसित बच्चों को विशेष प्रकार के जूते एवं ब्रेसेस किए गए प्रदान।

rktvnews

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के तहत बड़ी पहल, बाह्यश्रोत से प्रतिनियुक्त हिमांशी को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment