RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लसाढ़ी में राजकीय समारोह में शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

सांसद सुदामा प्रसाद सहित कई राजनेता और पदाधिकारियों ने की शिरकत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 15 सितंबर। आज जिले के लसाढ़ी गाँव में राजकीय शहीद समारोह का आयोजन किया गाया।आयोजित राजकीय शहीद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस राजकीय शहीद सम्मान समारोह के मौके पर सर्वप्रथम यहाँ के शहीद वीर सपूतों के परिजन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के बारे में विस्तृत जानकरी दी गयी। साथ ही लसाढी ग्राम स्थित नहर एवं अंग्रेजों द्वारा घटित लसाढ़ी गोली कांड के बारे में संक्षिप्त में बताया गया। लसाढ़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी ने वीर शहीदों को नमन् करते हुए यहां के आम नागरिकों से अपील किया कि शहीदों के श्रद्धांजलि को अच्छुन्न रखे और एक अच्छे नागरिक का परिचय दे।
राज्य सरकार जनता तक प्रशासन को पहुंचाने एवं उनके समस्याओं के निष्पादन हेतु हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र रोड निर्माण एवं सोलर स्ट्रीट लाइट का काम पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन हरियाली के तहत शहीद स्मारक के पास पौधा रोपन का काम भी किया गया।
इस समारोह में आरा सांसद सुदामा प्रसाद, अगिगांव विधायक,शिवप्रकाश रंजन, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव,पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय, जिलापरिषद सदस्य, फूलवंती देवी, एएसपी परिचय कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी,विकास कुमार, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:BSCC, SHA तथा KYP को लेकर जाले के कमतौल नगर पंचायत में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेमिनार आयोजित!अपने अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने हैदराबाद में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

सारण:अध्यापक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की की गई ब्रीफ़िंग।

rktvnews

शहीद कृष्ण कुमार यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण जवानों के पराक्रम से देश महफूज – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment