RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

दरभंगा:BSCC, SHA तथा KYP को लेकर जाले के कमतौल नगर पंचायत में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)21 नवम्बर। जिला प्रबंधक, जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, दरभंगा विकास कुमार ने बताया कि विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत बुधवार को *”आर्थिक हल युवाओं को बल”* के अन्तर्गत बिहार के युवाओं के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, दरभंगा द्वारा संचालित राज्य सरकार की अभूतपूर्व योजना *मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना* हेतु जाले प्रखण्ड के कमतौल नगर पंचायत स्थित *R.S.GIRLS HIGH SCHOOL KAMTAUL* एवं *+2 J.M.H. SCHOOL KAMTAUL* में कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र दरभंगा राजेश कुमार रंजन द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यथा :- मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
सहायक प्रबंधक ने कहा कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे होऔर रोजगार की तलाश में हो, उन्हें बिहार सरकार प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात जाले प्रखण्ड के कमतौल नगर पंचायत के पासवान टोल राढ़ी पूर्वी, पासवान टोल कमतौल के साथ-साथ अन्य चौक चौराहे पर उपर्युक्त योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट का विरतण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में +2 R.S.GIRLS HIGH SCHOOL KAMTAUL के प्रधानाध्यापिका श्रीमति संगीता कुमारी एवं +2 J.M.H. SCHOOL KAMTAUL के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार झा, कमतौल नगर पंचायत के विकास मित्र राम बाबू राम एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत’ के लिए रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर न्याय विभाग द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मई 26

rktvnews

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में आधुनिक पीढ़ी के पहले समुद्रगामी गश्ती जहाज (एक्स-जीएसएल) के निर्माण कार्य का 03 मई, 2024 को औपचारिक शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment