RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)15 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज प्रधानमंत्री ने भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस एवं राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाा इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास/राष्ट्र को समर्पित किया। इसके तहत मधुपुर बाइपास रेल लाइन, चार रेल अंडर ब्रिज, कुरकुरा-कानारोवां डबलिंग एवं हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो जैसी रेल परियोजनाएं शामिल हैं।
रेलवे से संबंधित परियोजनाओं के शिलान्यास / राष्ट्र को समर्पण एवं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले दानापुर मंडल के डी०आर०एम० जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान रेल परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, दानापुर मंडल के डी०आर०एम० जयंत कुमार चौधरी सहित रेलवे के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम है गिफ्ट सिटी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस से ग्वालियर जिले में भी शुरू हुआ “जल गंगा संवर्धन” अभियान।

rktvnews

भरतपुर में खुलेगा रेजिमेंटल हिजामा थेरेपी एक्सीलेंस सेंटर – केंद्र के संचालन के लिए 11 नवीन पदों का होगा सृजन।

rktvnews

भोजपुर:मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने कार में गुप्त तहखाना बना शराब की तस्करी कर रहे दो लोगो को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब संग पकड़ा।

rktvnews

NCORD से संबंधित जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : न्याय के लिए परिजनों के साथ खङे रहेंगे : अजय राय 

rktvnews

Leave a Comment