RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का किया निरीक्षण।

आवश्यक मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का निर्देश।

छात्रों से पठन पाठन की ली गई जानकारी।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड) 14 सितंबर।चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में बहाल मूल भूत सुविधाओं व छात्रावास में रह रहे बच्चो के पठन पाठन का जायजा लेने उपायुक्त रमेश घोलप पहुंचे।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छात्रों से संवाद किया एवं उनके पठन पाठन की जानकारी ली। साथ ही छात्रावास भवन मरम्मती, शौचालय, पेयजल, साफ सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल करने को लेकर भवन प्रमंडल, पेय जल एवं स्वच्छता प्रमंडल तथा नगर परिषद के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित को समय समय पर कार्यों से संबंधित जायजा लेने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चतरा हरिनाथ महतो समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को प्रेगनेंसी के अंतिम महीनों में हो रहा डिस्कंफर्ट, महिलाएं कैसे बच सकती हैं ऐसी समस्या से – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के गायन व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को नागपुर, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

जशपुरनगर : जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए देश भर में जशपुर जिला अव्वल।

rktvnews

प्यारे बच्चों!

rktvnews

Leave a Comment