RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच।

बिहार दिवस पर बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला।
22 से 24 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन गाँधी सभागार, बड़ा रमना, बेतिया में होगा आयोजित।
15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का मिलेगा अवसर।
इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9931986612 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
50 प्रतिभागियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)19 मार्च।बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा बिहार दिवस–2026 के अवसर पर जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 22 से 24 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गाँधी सभागार, बड़ा रमना, बेतिया में आयोजित होगी।
कार्यशाला में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे भोजपुरी लोक चित्रकला की पारंपरिक विधाओं को सीख सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9931986612 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया राकेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला में कुल 50 प्रतिभागियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला न केवल स्थानीय कला को संरक्षित करने का प्रयास है, बल्कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

Related posts

गिरीडीह : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका चुनाव) रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया।

rktvnews

झारखंड:केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की तीन विधानसभा बहरागोड़ा, मनोहरपुर और जगन्नाथपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

भोजपुर :लोक अधिकार रक्षक (आर्यभट्ट) के बैनर तले एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन 17 नवम्बर को होटल ललिता पैलेस में:डा जया जैन

rktvnews

Leave a Comment