RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1333 ममलों का किया गया निपटारा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 सितंबर।आज 14 सितंबर को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, लोक अभियोजक, नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 22 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1333 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 572 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 761 है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 168, विद्युत वादों की संख्या 113, मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 03, रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 407, खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 61, पारिवारिक वाद से संबंधित मामले की संख्या 7 एन आई एक्ट मामले की संख्या दो का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल मो0 -20853551 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 2 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के दो मामलों में वांछितो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के छात्र का इंडसइंड बैंक द्वारा स्कॉलरशिप हेतु चयन पर प्राचार्या ने दी बधाई।

rktvnews

अजय भटनागर संभालेंगे नये पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment