RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:नम आंखों से दिवंगत पत्रकार राधेश्याम पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर 27 फरवरी।आरा के दिवंगत पत्रकार राधेश्याम पांडेय के अकास्मिक निधन की खबर के बाद जिले में शोक की लहर है। जहां मंगलवार को भोजपुर प्रेस क्लब आरा ट्रस्ट के बैनर तले स्थानीय जेपी स्मारक के पास पत्रकार,रंगकर्मी और समाजसेवियों के साथ जन प्रतिनिधियों ने नम आंखों से दिवंगत पत्रकार के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकार को याद कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरीष्ठ रंगकर्मी सह समाजसेवी अशोक मानव व संचालन पत्रकार सोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम के दरमियान जिला व प्रखंड के पत्रकार के साथ साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल हुए।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने दिवंगत पत्रकार राधेश्याम पांडेय के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी- अपनी बातों को रखा।जहां वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र में अर्पूणीय क्षति हैं।पत्रकार राधेश्याम पांडेय काफी मिलनसार व्यक्तियों में से थे। उनकी निर्भिक पत्रकारिता सदा याद रखी जाएगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गाराज व राजा तिवारी, जदयू नेता जितेंद्र पांडेय, राजद नेता शैलेंद्र कुमार, राजद प्रवक्ता राज गौरव टाइगर व सोहैल खान,जदयू के अति पिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी,मंटू शर्मा,भाकपा-माले नेता दिलराज प्रीतम,अधिवक्ता सह माले नेता अमित कुमार बंटी व राजनाथ राम,जाप नेता लड्डू यादव,रामनवमी शोभा यात्रा समिति के संयोजक शंभू चौरसिया रंगकर्मी धनी पांडेय व अन्य थे। वही पत्रकारों में नरेंद्र सिंह, साहेब तनबीर सब्बु, रजनीश त्रिपाठी, राकेश सिंह, कंचन किशोर, प्रशांत रंजन, अरुण प्रसाद, मनीष सिंह,प्रशांत कुमार बंटी, कृष्णा जी, धर्मेंद्र सिंह, दीपक सिंह, आसुतोष पांडेय, देवराज ओझा, नेहा जी, सैयद मेराज, गौरव सिंह, दीना मिश्रा, समीर अख्तर, राकेश बंटी, विशाल, अभिनव प्रकाश बाली, कमलेश पांडेय, संतोष सिंह, राकेश तिवारी, विजय पांडेय, रितेश चौरसिया, अमरेंद्र कुमार, निक्की, आसीफ, सोनू, विशाल कुमार, हिमांशु प्रवीण, विवेक कुमार, दीलीप कुमार, मुकेश कुमार जैतेश, रविंद्र सिंह, सौरव श्रीवास्तव, मनोज लक्की, राजा तिवारी, गोविंद पासवान, आकाश कुमार, छोटा विकास, नीरज कुमार, आनंद प्रकाश छोटू, राजीव मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, बबलू सिंह, नशीम समेत अन्य थे।

Related posts

जल-संरक्षण और प्रबंधन में मध्य प्रदेश का देश में प्रथम आना महत्वपूर्ण उपलब्धि : मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान दिवस में अपने मताधिकार का करें उपयोग : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले

rktvnews

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख की उपस्तिथि में सहायक कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की बैठक।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का योगदान महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment