RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर एवं बहोरनपुर थाना मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर और बहोरनपुर थाना परिसर में मोहम्मद साहब के जन्म दिन ईद-उल-नबी, अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शाहपुर थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी और बहोरनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों पदाधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा लोगों से हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय के त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सदभावना के साथ मनाने की अपील की। शाहपुर की अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी और बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने कहा कि भाईचारा और सद्भावना बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। लोगों की गतिविधियों पर पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर है जिससे असामाजिक तत्व बच नहीं सकते। इस अवसर पर शाहपुर की अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पीएसआई हरि चंद्र, एएसआई रामाशंकर यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, चौकीदार उपेंद्र यादव, नंद लाल यादव, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, मनान शाह, बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, एएसआई धर्मेंद्र कुमार, राजवर्धन जन्मेजय, पूर्व मुखिया धनेश्वर राय, नागा ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पद प्रोन्नति हेतु प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष व कर्मचारी नेताओं ने कुलपति से की भेंट।

rktvnews

बचपन प्यारा क्यों? जीवन कंटीला क्यों?

rktvnews

महाकुंभ:देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी महाकुंभ में इंटर्नशिप कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 17 वी लोकसभा को भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

राजस्थान:आरएसजीएल ने 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनजी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ा।

rktvnews

अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वनकर्मी एवं प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित -टाईगर सेंचुरी से जिले के विकास के साथ ही मिलेंगे रोजगार के अवसर – सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment