RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

महीने बाद मिला भारतीय तटरक्षक बल के लापता पायलट का शव।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 अक्टूबर।भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके-III के लापता पायलट कमांडेंट राकेश कुमार राणा का पार्थिव शरीर पोरबंदर के तट से लगभग 55 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बरामद किया गया है। कमांडेंट राकेश कुमार राणा पिछले महीने आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर के पायलट-इन-कमांड थे, जो मोटर टैंकर हरि लीला में गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्य को निकालने के लिए एक पायलट और दो एयर क्रू गोताखोरों के साथ चिकित्सा निकासी मिशन पर थे।
02 सितंबर, 2024 को हेलीकॉप्टर के आपातकालीन लैंडिंग करने के बाद लापता कर्मियों की तलाश और बचाव के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर व्यापक खोज अभियान चलाया। एक सदस्य को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 03 सितंबर, 2024 को तीन अन्य के पार्थिव शरीर बरामद किए गए। 70 से अधिक हवाई उड़ानों और कई जहाजों की भागीदारी के बाद, कमांडेंट राकेश कुमार राणा के पार्थिव शरीर को 10 अक्टूबर, 2024 को बरामद किया गया।
कमांडेंट राकेश कुमार राणा का अंतिम संस्कार सैन्य परंपराओं और सम्मान के अनुसार किया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना एव श्रम चिकित्सा सेवाओं के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

आरा में इंडिया गठबंधन की जीत पक्की: सुदामा प्रसाद

rktvnews

जीवन प्रमाण के जरिए पेंशनधारकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलेगा।

rktvnews

देहरादून:केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया।

rktvnews

खैरागढ़:नेशनल यूथ फेस्टिवल में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन, तीन विधाओं में खिताब, कुल 10 पुरस्कार।

rktvnews

09 सितंबर को स्व राधा शरण सिंह की स्मृति में एक दिवसीय फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment