RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतिहारी:जनप्रतिनिधि गण के साथ जिलाधिकारी ने की मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)08 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में सांसद गण के प्रतिनिधि,विधायक गण एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। इस पर 7 सितंबर से 17 सितंबर तक दावा आपत्ति की जा सकेगी। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला में पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 3496 थी। युक्तिकरण के पश्चात अब मतदान केंद्रों की कुल संख्या 3628 हो गई है। युक्तिकरण के दौरान कुल 132 नए मतदान केंद्र की संख्या बढ़ी है।युक्तिकरण के समय सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के द्वारा मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के द्वारा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि गण को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के अनुसार 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को चिन्हित करते हुए अलग मतदान केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है जो उसी भवन में स्थित है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकाशित प्रारूप में अगर किसी को आपत्ति है तो वह आज से लेकर 17 सितंबर तक दावा आपत्ति दे सकता है। दावा आपत्ति निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर के बाद दवा आपत्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्य गण के द्वारा जो भी मांग रखी गई जिलाधिकारी ने कहा कि इसके संबंध में लिखित आवेदन दे दिया जाए ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्वयं स्थल भ्रमण कर मतदान केंद्रों से संबंधित प्रस्ताव भेजेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी के साथ विधायक प्रमोद कुमार, श्याम बाबू प्रसाद यादव, मनोज कुमार यादव, सुनील मणि तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:जिले में शराबबंदी के विरुद्ध लगातार छापेमारी, सख्त कार्रवाई जारी।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली के नीतीश ने बजाया डंका।

rktvnews

प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने एनएमडीसी के विशेष अभियान 3.0 लागू करने के प्रयासों की समीक्षा की; एनएमडीसी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वच्छता पहल की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:सम्भावना के जूनियर विंग के बच्चों के खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत दिघवारा एवम् सोनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment