RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : हरितालिका तीज पर महिलाओं में मेहंदी लगाने का क्रेज चरम पर।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 सितम्बर। हरितालिका तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं में मेहंदी लगाने का क्रेज चरम पर है। दो दिनों से बाजार में मेहंदी लगाने की धूम मची हुई है। मेहंदी लगाने के क्रेज के साथ ही मेहंदी लगाने का चार्ज भी चरम पर है। मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट मनमाना पैसा मांग रहे हैं। जैसा काम, वैसा दाम वाली बात है। मेहंदी लगाने का रेट मिनिमम 200 रुपये से लेकर 2000 रूपये तक है। दोनों हाथों में बेल लगाने की कीमत कम से कम ₹200 है। जैसे-जैसे डिजाइन घना होता जाता है, उसकी कीमत भी उसी हिसाब से बढ़ते जाती है। दोनों हाथों में कलाई से लेकर केहुनी तक मे मेहंदी लगाने का रेट 400 रूपया से लेकर कर ₹1000 तक है। हाथ और पैर दोनों में मेहंदी लगाने का रेट ₹1200 से लेकर ₹2000 तक है। इसके बावजूद भी मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। रात के 12 बजे तक महिलाओं को मेहंदी लगवाते देखा गया। स्कॉर्पियो, क्रेटा जैसी महंगी गाड़ियों से आकर महिलाओं ने मेहंदी लगवाया। मौर्या लोक, कदम कुआँ के ठाकुरबारी रोड, खेतान मार्केट रोड सहित अन्य व्यावसायिक परिसरों के आसपास मेहंदी लगाने वालों की भीड़ लगी रही। सड़क के किनारे मेहंदी लगाने वालों की लाइन लगी हुई थी। कोई मचिया पर मेहंदी लगा रहा था तो कोई कुर्सी पर मेहंदी लगा रहा था। कई मेहंदी लगाने वालों ने तो पंखा भी लगा रखा था ताकि उनके ग्राहकों को गर्मी ना लगे। साथ ही पंखे की हवा से मेहंदी जल्दी सूख जा रही थी। गर्मी से बेहाल कई महिलायें आइसक्रीम खाते हुए मेहंदी लगवा रही थीं।

Related posts

गोपालगंज:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के द्वारा ई0वी0एम0/वीवीपीएटी वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था सामान्य।

rktvnews

रामगढ़:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने गड़हनी थाने में अनुसंधानकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

अल हफ़ीज़ कॉलेज मे प्रति कुलपति का परीक्षा के दौरान औचक निरिक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment