RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भारतीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमसागर पाण्डेय बने।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 जुलाई।देशभर के पत्रकारों और मान्य पत्रकार संगठनों के साझा मंच के रूप में कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और किसी भी तरह पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा। उपरोक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने आज संगठन के भोजपुर जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कही। वे आरा के पुरानी पुलिस लाइन के पास स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के बगल में एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।बैठक का आयोजन देश के राष्ट्रीय कवि डॉ प्रेमसागर पाण्डेय ने की।बैठक की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के साहित्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी डॉ. राम लखन चौरसिया ने किया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।
अगले वर्ष के शुरुआत पटना में बिहार प्रदेश स्तरीय आयोजन होगा जिसमें संगठन से जुड़े प्रदेश भर के पत्रकारों और साहित्यकारों की सहभागिता होगी। इसके पूर्व बिहार के सभी जिलों की जिला इकाइयों को सक्रिय किया जायेगा। आयोजन में उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें रौशन कुमार साह,विपिन मिश्र,कृष्णमोहन मिश्रा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि डॉ प्रेमसागर पा पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम का समापन डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय जी के आशीर्वचनों के साथ हुआ।

Related posts

इंदौर में मुख्यमंत्री चौहान का रोड शो।

rktvnews

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम भोजपुर जिला मे व्यापक रूप से किया जाएगा :दुर्गा राज

rktvnews

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ।

rktvnews

नारनौल:पीएम व सीएम के आह्वान का दिखा असर, जिला के हर गांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

ई-गवर्नेंस 2024 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामांकन www.nceg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकृत और जमा किए जा सकते हैं।

rktvnews

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने “मन की बात” कार्यक्रम में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन।

rktvnews

Leave a Comment