RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा: राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का उदघाटन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)11 सितंबर।खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-13 के प्रांगण में मुख्य अतिथि रामानंद कुमार कौशल कमांडेंट, कुमार विजय अध्यक्ष बिहार राज्य कबड्डी संघ, दिलीप झा डीएसपी ,संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ दरभंगा, सुजाता कुमारी पान जिला परिषद सदस्य,श्री परिमल जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किये।
अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने पाग चादर एवं जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक पौधा प्रदान कर किया।
उक्त अवसर पर बिहार बल भवन किलकारी की बालिकाओं के द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की गई। किलकारी की बच्चियों को मुख्य अतिथि में विशेष रूप से सुंदर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।
सभी तकनीकी पदाधिकारी को चादर देकर सम्मान किया गया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा की बेटियां देश की गौरव है और कबड्डी के मैदान में अगर यह अपना दमखम दिखती है तो निश्चित ही दैनिक जीवन में भी यह सफलता का एक प्रतीक है।
कुमार विजय ने अपने सम्बोधन में बिहार में कबड्डी के बढ़ रहे प्रभाव एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं की बिहार के हर गांव से कबड्डी के खिलाड़ी निकलेंगे।
जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बिहार की बेटियां राष्ट्रीय फलक पर अपना परचम लहराएंगे ।
जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने राज्य स्तरीय अंदर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में से 15 सितंबर तक चलने वाले संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने सभी तकनीकी पदाधिकारी को मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार चादर देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में अधिकारी के रूप में आनंद शंकर तिवारी, राणा रणजीत सिंह,एनआईओएस कोच शंकर चौधरी, राजकुमार सिंह,अरुण कुमार, राजेश कुमार, नंदन कुमार मिश्रा, दीपक कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, रिंकू सिंह ,श्वेता कुमारी, ज्योति कुमारी, मनु ओझा ,वंदना कुमारी ,सुभाष कुमार एवं अमित कुमार खेल के सफल संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा अधिकृत किए गए हैं ।
राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 बिहार बालिका की टीम का चयन किया जाएगा।
संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनिधित्व शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं एवं वरीय खेल प्रशासक के द्वारा किया जा रहा है।
व्यवस्थापक प्रमुख हरिमोहन चौधरी को विशेष रूप से कमांडेंट सर ने पुरस्कृत किया।
परिणाम पहले मैच में दरभंगा और गोपालगंज के बीच में चल रहे मैच में दरभंगा काफी बड़े अंतर से विजय की ओर 20 -4 से विजय प्राप्त किया।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सदर अस्पताल कैंपस में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मन की बात @100 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया!कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत हुए शामिल।

rktvnews

50 अवैध झोपड़ियां जलकर खाक ।

rktvnews

भोजपुर:आरा क्लब में उड़े गुलाल।

rktvnews

Leave a Comment