RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी साहब के पुत्र डॉ० खालिद अनवर अंसारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)03 सितम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी साहब के पुत्र डॉ० खालिद अनवर अंसारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ० खालिद अनवर अंसारी सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरुचि रखते थे। स्व० डॉ० खालिद अनवर अंसारी परिवहन विभाग के मंत्री रह चुके थे। वे डेहरी ऑन सोन से दो बार विधायक तथा एक बार विधान पार्षद भी रह चुके थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
स्व० डॉ० खालिद अनवर अंसारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

Related posts

झारखंड: गढ़वा:नए समाहरणालय सभागार में दिया गया माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:संयम,ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना संभव:प्रो. संजय कुमार

rktvnews

भोजपुर:अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलेगा : डा सुनीता

rktvnews

मध्यप्रदेश:रेत उत्खनन में अवैध रूप से लगी मशीनों को तत्काल जप्त किया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय सूचना आयोग में आठ नए सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment