RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: उपायुक्त ने मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंच सभी स्टॉलों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)01 सितंबर। शनिवार को राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार”का शुभारंभ 30 अगस्त से शुरू है तथा यह कार्यक्रम 15 सितंबर 2024 तक चलेगा। इसी के निमित्त उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी शेखर जमुआर ने मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में पहुंच कर सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। दूसरे दिन तेरह प्रखंडों के तेरह पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। समाचार लिखे जाने तक कल से लेकर आज तक कुल 13933 आवेदन प्राप्त हुए। आवास योजना को लेकर ज्यादा आवेदन आए। 10वीं और 12वीं की उत्तीर्ण छात्रा जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्होंने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अपना आवेदन पंचायत स्तरीय शिविर में जमा किया।
उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल वितरण, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र, पशुधन का वितरण, ट्राईसाईकिल, मनरेगा जॉब कार्ड आदि का वितरण किया गया।
उपायुक्त शेखर जमुआर ने पंचायत स्तरीय शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से योग्य लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने तथा उनकी समस्या को सुनते हुए यथोचित लाभ देने का निर्देश दिया। सभी स्टॉल पर मौजूद विभागीय पदाधिकारी और कर्मियों को ग्रामीणों से अच्छा व्यवहार रखते हुए आवेदन भरने में आ रही कोई कठिनाई को दूर करने का निर्देश दिए साथ ही सभी सुयोग्य व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इस हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन जमा कराने के निर्देश दिए।

Related posts

10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्‍सव मनाने के लिए नई दिल्ली के हथकरघा हाट में “विरासत” प्रदर्शनी शुरू हुई।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया सिपाही परीक्षा के परीक्षा केंद्रों निरीक्षण।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा में बिन्दगांवा संगम स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की बड़हरा विधायक ने उठाई मांग।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया।

rktvnews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के लिए 3 सुविधाओं का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment