RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: विधानसभा में बिन्दगांवा संगम स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की बड़हरा विधायक ने उठाई मांग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फरवरी।शुक्रवार को बिहार विधानसभा सत्र के दौरान बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पर्यटन विभाग से सवाल करते हुए बिन्दगाँवा मे गंगा, यमुना और सरयु नदियों के संगम स्थल को पर्यटन स्थल की माँग की। उन्होने विधानसभा मे सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बिन्दगांवा के निकट तीन नदियों सोन,गंगा एवं सरयु का संगम स्थल है,जहाँ पुरूषोत्तम राम ने भी स्नान किया था।
उन्होने सवाल पूछा कि क्या यह बात सही है कि कार्तिक एवं माघ मास में पड़ने वाले स्नान तिथियों तथा मकर संक्रांति के दिनों में लाखों की संख्या मे लोग संगम स्थल पर स्नान करने आते है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जोरदार रूप से सवाल उठाते हुए माँग किया कि क्या सरकार उक्त स्थल को पर्यटक स्थल घोषित कर आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना चाहती है।उन्होने सरकार से कब तक होने का समय भी पूछा।
बड़हरा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि जिला पदाधिकारी भोजपुर से उक्त स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध मे विस्तृत प्रतिवेदन की मांग की गई है।

Related posts

इंदौर:संभागायुक्त एवं आईजी ने की खरगोन में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

दरभंगा:जिले के मब्बी ओ.पी व बहादुरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहन जाँच के दौरान जप्त की गई राशि।

rktvnews

हमारी भारतीय परम्परा “बड़ों का चरण स्पर्श” से अभिवादन करने के राही है : विपिन शर्मा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने वाराणसी व उन्नाव में फ्लिपकार्ट कम्पनी के 02 वेयरहाउस का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

वैशाली जिलाधिकारी की सख्त पहल: जनता दरबार में 7 दिनों के भीतर परिवाद निष्पादन का निर्देश, जवाबदेही एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment