RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

वकालत की राह होगी आसान,पूर्व सचिव ने की निबंधन शुल्क में कमी की पहल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अगस्त।न्यायिक कार्यों से जुड़ने वाले नए अधिवक्ताओं के पक्ष में उनकी सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए विद्वान एवं वरीय अधिवक्ताओं से विचार विमर्श पश्चात आरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने एक बयान जारी करते हुए आरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता नामांकन शुल्क में कमी करने,अधिवक्ताओं को मान सम्मान देने एवं बार एसोसिएशन का गरिमा पूर्ण संचालन हो इसके लिए कुछ प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया है।

वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

अधिवक्ता नामांकन शुल्क हो ₹ 750

वरीय एवं विद्वान अधिवक्ताओं के लिए गए विचार विमर्श उपरांत विद्या निवास सिंह ने बताया है की न्यायिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को आतुर ऐसे कई युवा अधिवक्ता आर्थिक रूप से सुदृण नही है लेकिन उनके अंदर कानून के जरिए समाज के निर्धन और मजलूमों को न्याय दिलाने की ईच्छा प्रबल हैं।ऐसे में यदि वर्तमान में लागू नामांकन शुल्क 5000 रुपए को कम नहीं किया गया जिसके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आ चुका है तो यह न्यायोचित नहीं है।

पहले थे सदस्य अब है अध्यक्ष

विद्या निवास सिंह ने वर्तमान अधिवक्ता नामांकन शुल्क 5000 रुपया पर प्रकाश डालते हुए बताया की वर्ष 21-22 में एडक कमिटी के अध्यक्ष रहे वरीय अधिवक्ता नागेश्वर दुबे(वर्तमान में लोकाभियोजक)द्वारा बिना आम सभा बुलाए 1501 रूपए के नामांकन शुल्क की बढ़ोतरी करते हुए 5000 कर दिया गया था जो आज तक लागू है। उक्त कमिटी में सचिव राम बाबू प्रसाद , कोषाध्यक्ष मनन कुमार सिंह,राजेश कुमार पांडेय ऊर्फ पप्पू पांडे ,अनिल कुमार सिंह,विजय चंद्र पाठक सहित सदस्यों में वर्तमान बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा भी शामिल थे। तब वो एक सदस्य के रूप में थे लेकिन लगातार 2 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का भार संभालने के बाद भी उक्त नामांकन शुल्क पर कोई विचार नहीं किया गया ये दुखद है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ साथ अधिवक्ताओं के हित के इतर है।

एसोसिएशन के कार्यों की रखनी होगी पारदर्शिता।

वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह ने अधिवक्ताओं द्वारा विचारित कुछ प्रमुख तथ्यों को साझा करते हुए कहा है की किसी भी संगठन की बागडोर उन तमाम लोगों के विश्वास और आशा का आधार होती है जो अपने मतों से अध्यक्ष पद पर आसीन करते हैं।इसलिए इस विश्वास और संगठन की गरिमा का मान रखते हुए अध्यक्ष को संघ सभी गतिविधियों से अवगत कराते हुए आय और व्यय का ब्यौरा संघ के प्रत्येक टेबल पर देना चाहिए।
विद्या निवास सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष को सुचारू रूप से संघ की गतिविधियों को करने संबंधी अपनी सलाह में एसोसिएशन के अध्यक्ष से इस सत्र के निर्वाचन के माह बीत जाने के बाद संघ के आय व्यय ,पूर्व के आमसभा में पारित 20 लाख रूपये की राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट,पूर्व के कार्यकाल 22-24 का लेखा जोखा,मृतक अधिवक्ताओं को दी गई मृत्यु अनुदान राशि की सूची उपलब्ध कराने की अधिवक्ताओं की मांग के साथ साथ अभी तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए इस संबंध में जवाब मांगा है।

Related posts

काशी तमिल संगमम् के अंतर्गत पुलिसकर्मी और नमो घाट पर रहने वाले परिवार सीख रहे हैं तमिल।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त के आदेश पर पंचायत सचिव निलंबित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों से संबंधित बैठक का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता।

rktvnews

मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान।

rktvnews

उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरीडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment