RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

अवैध पार्किंग कर यात्रियों को चढ़ाने वाले बसों पर मोतिहारी प्रशासन सख्त!जांच अभियान चला वसूला दंड।

मोतिहारी/ पूर्वी चंपारण 05 जुलाई। आज छतौनी बस स्टैंड के पास मेन रोड पर बसों के अवैध पार्किंग के मद्देनजर जिला प्रशासन, मोतिहारी द्वारा जांच अभियान चलाया गया ।
जिसमें सड़क के किनारे अवैध रूप से बस पार्क कर यात्रियों को चढ़ाने वाले कुल 5 बसों पर कार्रवाई करते हुए प्रति बस 7500 रूपए अर्थदंड की राशि वसूली गई ।
साथ ही बस चालकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में बस स्टैंड के बाहर बस का पड़ाव नहीं किया जाना है , बस चालकों के द्वारा दोबारा आदेश का उल्लंघन करने पर बस का परमिट रद्द करते हुए सक्षम प्राधिकार को प्रतिवेदित किया जाएगा। बताया गया की यह अभियान नियमित रूप से जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाया जाएगा ।

Related posts

हनुमानगढ़:अनिवार्य सेवाओं में नियोजित कार्मिकों को मिलेगी डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा।

rktvnews

नवादा डीएम और एसपी ने महादलित टोला में किया झंडोतोलन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राजभवन में मनाया रक्षाबंधन का पर्व।

rktvnews

डा नगेंद्र प्रसाद ‘मोहिनी’ की जयंती पर दिया गया सांगितिक तर्पण, अर्पित की गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

मध्यप्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह 23 व 24 दिसंबर को चरपोखरी और सहार के विभिन्न गांवों का करेंगे दौरा।

rktvnews

Leave a Comment