RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

भोजपुर;जनता की समस्याओं को सुनना और हल करना ही हमारी प्राथमिकता:सुदामा प्रसाद

आरा सासंद ने किया जनसंवाद, जनसंवाद की चौथी कड़ी में आई सैकड़ों समस्याएं।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )21 नवम्बर।आज भाकपा – माले जिला कार्यालय में आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने क्षेत्र की जनता के साथ जनसंवाद किया। जो 11 बजे से तीन बजे तक चला। जिसमे जवाहर टोला से चन्दन , अंकुश नाम के दो बच्चों के लापता होने, बिरमपुर के 200 लोगों का लगभग एक करोड़ रुपया सीएसपी संचालक द्वारा गबन, वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से कम्प्यूटर ऑपरेटर सुमन कुमारी को पद से हटाने, अगिआंव में शिक्षकों का मुद्दा, दुर्घटना में मृत आश्रित को मुवाज़ा नही मिलने, वर्षों से आंगन में बिजली के खम्भा नही हटाने सहित कई जमीनी विवाद, रोजगार, सड़क नाली गली बनाने का आवेदन लेकर लोग पहुंचे थे। कई शिकायत थाने की आई जिसमे एफआईआर होने के बाद भी करवाई नही हो रहा था।
सांसद द्वारा सभी आवेदनों को क्रमानुसार सुना गया और तत्काल अधिकारियों से बात कर हल किया गया। कुछ आवेदनों को अधिकरीयों से बात कर यथोचित करवाई के लिए अग्रसारित किया गया।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सभी व्यस्तता के बाद भी जो गरीब गुरबा जनता हमे जीता कर भेजी है उनकी समस्या सुनना और उस पर करवाई करना हमारे लिए प्रथमिक काम है। हमने तय किया है कि महीना में दो दिन जरूर जनसंवाद किया जाए। क्योंकि जनता के पास समस्याओं का अंबार है।

Related posts

बिहार:जदयू ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को पार्टी से निकाला।

rktvnews

पटना:30 जून तक बढ़ाई गई एमनेस्टी पॉलिसी एवं एग्जिट पॉलिसी 2025 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि।

rktvnews

बसों के अवैध पार्किंग के मद्देनजर जिला प्रशासन, मोतिहारी द्वारा जांच अभियान चलाया गया।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान चला 19 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment